फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Savitri Devi's house on the verge of collapse, the verandah collapsed

सावित्री देवी का आशियाना गिरने की कगार पर, बरामदा हुआ धराशायी

Mon, 03 Jan 2022 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Savitri Devi's house on the verge of collapse, the verandah collapsed
होली के गांव झड़ौता में साबित्री देवी का क्षतिग्रस्त मकान व पड़ी दरार। - फोटो : Chamba
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत झड़ौता गांव में सावित्री देवी के पूरे मकान में अब दरारें आ गई हैं। बरामद जमींदोज हो गया है। उनका खेत भी धंसना शुरू हो रहे है।
विज्ञापन

टनल से हो रहे रिसाव के कारण अब पूरा मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। इस मामले की जांच के लिए प्रशासन ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम सोमवार को झड़ौता गांव पहुंची। यहां सावित्री देवी के मकान की हालात का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से गठित टीम तीन दिनों में रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव के पास जीएमआर परियोजना की टनल से रिसाव हो रहा है। इससे अब मकान जमींदोज होने की कगार पर है। सावित्री देवी ने बताया कि दो दिन पहले घर का सारा सामान मकान बाहर निकाल लिया गया। मकान में काफी दरारें पड़ गई हैं। बरामदा भी जमींदोज हो गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से कोई राहत नहीं दी जा रही है। करीब 12 साल पहले सरकारी योजना के तहत मकान बनाया था। अब उनका आशियाया धराशायी होने की दहलीज पर पहुंच गया है। एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी ने बताया कि यह मामला सामने आते ही पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम को मौके पर भेजा गया। तीन दिनों के भीतर टीम रिपोर्ट देेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुखता से प्रकाशित किया था समाचार
अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का असर यह रहा कि अब सोमवार को मौके पर टीम पहुंच गई। प्रशासन ने भी इस मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed