{"_id":"629e3351a217fc1e82688790","slug":"saru-and-lachodi-won-volleyball-matches-chamba-news-sml4112868100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरू और लचोड़ी ने जीते वॉलीबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरू और लचोड़ी ने जीते वॉलीबाल मैच
विज्ञापन
बट्ट आईटीआई बोखड़ीमोड़ में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर मार्च पास करते खिलाड़ी।संव?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में आईटीआई की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सोमवार को आरंभ हुईं। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल का पहला मैच आईटीआई भरमौर बनाम मिलेनियम आईटीआई सरू के बीच में खेला गया। इसमें मिलेनियन आईटीआई सरू विजेता रही।
दूसरा मैच जीवन लक्ष्य आईटीआई राजपुरा और आईटीआई लचोड़ी के बीच में खेला गया। इसे आईटीआई लचोड़ी ने जीता। प्रतियोगिता का तीसरा मैच आईटीआई खुशनगरी बनाम आईटीआई चंबा के मध्य खेला गया। इसमें आईटीआई चंबा विजेता रही। प्रतियोगिता का चौथा मैच बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ और आईटीआई छतराड़ी के बीच खेला गया। इसमें बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ विजेता रही। वॉलीबाल का पांचवां मैच आईटीआई गरनोटा और मिलेनियम आईटीआई सरू के मध्य हुआ। इसमें आईटीआई गरनोटा ने बाजी मारी।
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक डलहौजी विशाल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के आरंभ में बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा, लचोड़ी, भरमौर, सलूणी, छतराड़ी, गरनोटा, बट्ट आईटीआई खुशनगरी, मिलेनियम आईटीआई सरू, बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़, जीवन लक्ष्य प्राइवेट आईटीआई राजपुरा, गुरु तेग बहादुर निजी आईटीआई बालू के 253 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
पुलिस उप अधीक्षक मंडल डलहौजी विशाल वर्मा ने प्रतिभागियों से कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। इसके बाद बट्ट आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर जिला आईटीआई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल राठौर, आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा समेत विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य, स्टाफ, बाथरी के पूर्व प्रधान प्रकाश टंडन मौजूद रहे।

बट्ट आईटीआई बोखड़ीमोड़ में वॉलीबाल मैच के दौरान खिलाड़ी।संवाद- फोटो : Chamba