फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sartaj will be special for the audience, Monali will rock

Chamba News: दर्शकों के लिए खास होगा सरताज, मोनाली मचाएंगी धमाल

Tue, 30 May 2023 09:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Sartaj will be special for the audience, Monali will rock
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान में एक जून यानी वीरवार को अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल का आगाज होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रात 8:00 बजे समर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी भारत की जानी मानी हस्तियां सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। पहाड़ी गायक, पंजाबी सिंगर से लेकर बालीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अपनी गायिकी से समां बांधेंगे। वहीं देशभर के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी दिखने को मिलेगी। मालरोड, रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर जगह-जगह देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकार भव्य प्रस्तुतियां पेश करेंगे।
विज्ञापन

एक से चार जून तक लगेगा मनोरंजन का तड़का

हारमनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड एक जून को सांस्कृतिक संध्या में समां बांधेगा। पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स के सोशल मीडिया पर लाखों फालोवर हैं वहीं विदेशों में भी इसका डंका बज रहा है। मुंबई में एक टीवी शो से चर्चा में आने के बाद हिमाचल पुलिस बैंड को देश सहित विदेशों से भी ऑफर्स आने लगे हैं। हिमाचल में पुलिस जवानों की ड्यूटी के तनाव को दूर करने के लिए इस बैंड को बनाया गया। शुरुआत में इस टीम में मात्र छह सदस्य थे लेकिन अब यह संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन


पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा दो जून को पहाड़ी गानों से धमाल मचाएंगे। शिमला के ठियोग के रहने वाले कुलदीप गायक, संगीतकार, लेखक और अभिनेता हैं। इनका पहला गीत सपने दी मिली जो फ्लॉप साबित हुआ। इसके बाद इन्होंने हिमाचल के लोक गीतों को रीमिक्स कर अपना एलबम मार्किट में निकाला। यहीं से उनकी गायकी में कामयाबी का सफर शुरू हुआ। पहली बार धर्मशाला में समर फेस्टिवल में मंच पर प्रस्तुति दी। कुलदीप शर्मा के गीत ‘रुमतिये’ को छह महीने के भीतर यूट्यूब पर एक करोड़ 11 लाख बार देखा गया और बिमला तेरे होटले को महज एक महीने में 11 लाख व्यूज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जून की संध्या सरताज के नाम रहेगी। सतिंदर सरताज पहली बार शिमला में समर फेस्टिवल में अपनी गायिकी से समां बांधेंगे। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर चार जून की स्टार नाइट में धमाल मचाएंगी। कोलकाता की रहने वाली गायिका मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में गाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed