फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sanuh village seal in chamba after corona case

ग्राम पंचायत सनूंह का बाड़ी गांव प्रशासन ने किया सील

Wed, 29 Jul 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
sanuh village seal in chamba after corona case
किहार(चंबा)। ग्राम पंचायत सनूंह के बाड़ी गांव को प्रशासन ने सील कर दिया है। मंगलवार को लेह से लौटकर होम क्वारंटीन रह रहे सेना जवान के कोरोना संक्रमित आने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। गांव के सील होने से गांव में पैदल और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, गांव की सभी दुकानें बंद रहेंगी। ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरी सामान की मांग प्रशासन तक पहुंचाएंगे। इसके बाद उनके घरद्वार पर सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि प्रशासन के मुताबिक दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी, जबकि अन्य किसी प्रकार की छूट गांव में नहीं दी जाएगी। प्रशासन लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस की मदद भी ले सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को बाड़ी गांव से ताल्लुक रखने वाला एक सैनिक कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि सैनिक होम क्वारंटीन था। इसके बावजूद प्रशासन ने संक्रमण की आशंका को देखते हुए गांव को सील करने का फैसला लिया है। इसके अलावा सैनिक के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने बताया कि सनूंह पंचायत के बाड़ी गांव में सैनिक के कोरोना संक्रमित आने के बाद एहतियात के तौर पर गांव को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed