{"_id":"61d2fffdde74ee7afd6f1583","slug":"sanjay-kumar-of-hadautha-of-chamba-became-the-sub-inspector-chamba-news-sml395538041","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा का गबरू बना पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा का गबरू बना पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
पुलिस विभाग में उप निरीक्षक बने बेटे संजय कुमार के कंधों पर स्टार लगाते माता-पिता।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड चंबा की भनौता पंचायत के हडौठा गांव के संजय कुमार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बने हैं। दीक्षांत समारोह के बाद अब संजय कुमार ऊना जिला में प्रोवेशनल के तौर पर सेवाएं देंगे।
बेटे की उपलब्धि से माता-पिता फूले नहीं समां रहे हैं। हिमाचल पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह से 5 पुलिस उप निरीक्षकों ने 30 दिसंबर को दीक्षांत समारोह में कर्त्तव्य के प्रति शपथ ग्रहण की। संजय कुमार ने प्रारंभिक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ से की। दसवीं और जमा दो की शिक्षा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा से प्राप्त की।
महाविद्यालय से नॉन मेडिकल और बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी दोनों बड़ी बहनों ने भी सरकारी स्कूल और कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की। बड़ी बहन स्टाफ नर्स के पद पर मेडिकल कॉलेज चंबा में कार्यरत हैं। दूसरी बहन ने हॉल ही में टीजीटी मेडिकल का कमीशन पास किया है। संजय के चचेरा भाई भारतीय सेना में हैं तथा दूसरा भाई ने ड्राफ्ट्समैन का कमीशन पास किया है। उन्होंने सफलता का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। संजय के रवि ठाकुर भाषा विभाग चंबा में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। माता माया देवी गृहिणी हैं।