फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Samples sent to Delhi to find Corona's new strain, chamba news

कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने दिल्ली भेजे सैंपल

Sun, 18 Apr 2021 07:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Samples sent to Delhi to find Corona's new strain, chamba news
चंबा। कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चंबा के मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे हैं। पिछले माह चंबा जिला में एकत्रित किए गए सैंपलों में से पांच प्रतिशत सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। दिल्ली में स्थित बायोलॉजी लैब में नए स्ट्रेन का पता लगाया जाएगा। जिससे इस बात का पता चलेगा कि चंबा जिला में कोरोना संक्रमण का कौन सा स्ट्रेन मरीजों को संक्रमित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने चंबा से सैंपल कुछ दिन पहले एकत्रित करके शिमला भेजे थे। जहां से इन सैंपलों को दिल्ली स्थित बायोलॉजी लैब में भेजा गया है। अभी तक सैंपलों की रिपोर्ट चंबा नहीं पहुंची है। देश व प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दूसरी लहर काफी खतरनाक हो सकती है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

चंबा जिला में रोजाना तीस से चालीस लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सरकार के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों से सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इसी कड़ी में चंबा जिला में भी पिछले माह एकत्रित किए सैंपलों में पांच प्रतिशत सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए चंबा जिला से पांच प्रतिशत सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं पहुंची है। अगर सरकार और अधिक सैंपल भेजने के आदेश देती है तो और सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed