{"_id":"5fa6cc348ebc3e74f325d9ab","slug":"sample-chamba-news-sml350869392","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनपापड़ी, मिल्क केक, रसगुल्ला व बेसन के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनपापड़ी, मिल्क केक, रसगुल्ला व बेसन के भरे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को हलवाई की दुकानों में दबिश दी। चंबा शहर व आसपास के इलाकों में मिठाई बेचने वालों की दुकानों से छह मिठाइयों के सैंपल भरे। इसमें सोनपापड़ी के दो, मिल्क केक, रसभरी, रसगुल्ला, बेसन के एक-एक सैंपल एकत्रित किए गए। साथ ही बीस किलो मिठाई को नष्ट भी करवाया क्योंकि मिठाई खाने लायक नहीं थी। त्योहारी सीजन में चंबा में मिठाई की बिक्री काफी मात्रा में होती है। ऐसे में मिठाई में मिलावट होने का भी खतरा बना रहता है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा टीम अलर्ट हो गई है। मिठाई बेचने वाले दुकानदारों की नियमित रूप से जांच की जा रही है।
शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सविता ठाकुर की अगुवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद व अन्य टीम ने बस स्टैंड, जुलाहकड़ी व भद्रम में हलवाई की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान दुकानों में सफाई व्यवस्था को भी जांचा गया। जहां पर सफाई व्यवस्था में कमी नजर आई। वहां व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश जारी किए गए। हलवाइयों को मिठाई बनाने की तिथि को भी अंकित करने के निर्देश जारी किए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सविता ठाकुर ने बताया कि चंबा शहर व आसपास के इलाकों में मिठाई की दुकानों में दबिश देकर छह मिठाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इसके अलावा बीस किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।