{"_id":"65f5a4af286b6adcc20ccbd4","slug":"saloni-administration-bowed-before-rajendras-fast-unto-death-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120651-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राजेंद्र के आमरण अनशन के आगे झुका सलूणी प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राजेंद्र के आमरण अनशन के आगे झुका सलूणी प्रशासन
Sat, 16 Mar 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
तेलका उप तहसील कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे राजेंद्र कुमार से बातचीत करते एसडीएम सलूणी। स
राजेंद्र के आमरण अनशन के आगे झुका सलूणी प्रशासन
एसडीएम, डीएसपी सलूणी ने राजेंद्र कुमार को जूस पिला तुड़वाया आमरण अनशन
राजस्व विभाग तैयार करवा रहा मिसले, पुलिस में दर्ज होगा अब आखिरकार मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। उप तहसील कार्यालय तेलका के बाहर पांच दिन से आमरण अनशन कर बैठे राजेंद्र कुमार को जूस पिलाकर उप मंडलाधिकारी सलूणी नवीन शर्मा और डीएसपी रंजन शर्मा ने शनिवार को अनशन तुड़वाया। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी ने पीड़ित की हर संभव सहायता करते हुए तेलका बाजार में हुए अवैध अतिक्रमण को उखाड़ने समेत उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने पर आश्वास्त किया। इसके बाद पीड़ित राजेंद्र कुमार उप तहसील कार्यालय तेलका के बाहर से उठ गए। शनिवार को भी राजस्व विभाग के कार्यालय में मिसलें तैयार करने का क्रम जारी रहा।
विकास खंड सलूणी के तहत पंचायत मौड़ा के गांव दिहोई निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रघुराम के पुश्तैनी मकान में तीन वर्ष पूर्व भूमाफिया ने तोड़-फोड़ करवाकर सामान चुरा लिया था। इस मामले में वह तेलका चौकी, किहार थाना, पुलिस अधीक्षक समेत तपोवन में मुख्यमंत्री से भी मिले, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। बीते पांच दिन से राजेंद्र आमरण अनशन पर बैठे थे। बीते शुक्रवार को एएसआई ने पीड़ित के बयान दर्ज करने की बात कही तो पीड़ित ने डीएसपी रैंक के अधिकारी या एसएचओ के समक्ष ही बयान दर्ज करवाने की बात कही। इसी के तहत शनिवार को उपमंडल अधिकारी सलूणी, डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित का पक्ष जाना। इसके बाद राजेंद्र कुमार को जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया। डीएसपी रंजन शर्मा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--