फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Salary sought on the lines of midwives and staff nurses

Chamba News: दाइयों और स्टाफ नर्सों की तर्ज पर मांगा वेतन

Sat, 25 Mar 2023 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Salary sought on the lines of midwives and staff nurses
चंबा। स्वास्थ्य विभाग संबंधी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से उन्हें पुरानी नीति के तहत लाने की मांग उठाई है। बताया कि पुरानी नीति के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 60 वर्ष के बाद सेवानिवृत्त किया जाता था। अब 58 वर्ष में सेवानिवृत्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने 58 के बजाय 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में दाई (मिडवाइफ) और नर्सिंग स्टाफ की तर्ज पर 13 माह का वेतनमान देने की पैरवी भी की है। कहा कि मिडवाइफ और स्टाफ नर्सों की तरह ही चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी सुबह-शाम और दोपहर के समय ड्यूटी देते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही ड्यूटी दी है लेकिन पांच वर्ष बीतने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी महासंघ के अध्यक्ष गजिंद्र कुमार ठाकुर, प्रमोद कुमार, महिंद्र लाल, अवतार सिंह, हितेश कुमार, निधियाराम, सूबादीन, शिशुपाल और वीर सिंह ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को सरकार की ओर से यथाशीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed