{"_id":"68e2a666682042a6d205995b","slug":"sakshi-aditi-top-the-debate-competition-chamba-news-c-88-1-ssml1004-162679-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में साक्षी, अदिति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में साक्षी, अदिति अव्वल
Mon, 06 Oct 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एनएसएस और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुनील कुमार ने पहला, जितेंद्र कुमार ने दूसरा और हितेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अक्षिता प्रथम, गौरीती द्वितीय, सलीमा और लतू तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम, विवेक ठाकुर ने द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज बनाओ प्रतियोगिता में लतू शर्मा प्रथम, गौरीती द्वितीय और सलीमा, अक्षिता तीसरा स्थान पर रहीं।
वाद -विवाद प्रतियोगिता में साक्षी और अदिति ठाकुर की टीम प्रथम, रिशु और उमेश द्वितीय, दीक्षा और शीतल तृतीय स्थान पर रही। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में गौरीती प्रथम, निहारिका द्वितीय और सलीमा तीसरे स्थान पर रही। स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में निखिल गौतम प्रथम, शीतल कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। मूर्तिकला में अक्षिता पहले स्थान पर रही। यह जानकारी एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा, एड्स का ज्ञान बचाए जान, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी अनमोल, सांप्रदायिक सद्भावना, आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और विज्ञान, राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका, लोकतंत्र एक धर्म-भारत और प्रजातंत्र, सोशल मीडिया का सामाजिक विकास पर दुष्प्रभाव विषय, नशाखोरी, वैश्विक गर्माहट, नेपाल राजनीतिक संकट, हिमाचल त्रासदी-एक मानव जनित आपदा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति इत्यादि विषयों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां और समाजसेवा की भावना आज के परिवेश में युवाओं के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। विभिन्न गतिविधियों के दौरान डॉ. मनेश, डॉ. शैली महाजन, प्रोफेसर संतोष कुमारी, प्रोफेसर नीता राम भारद्वाज, प्रोफेसर अमिता शर्मा, प्रोफेसर शिल्पा, प्रोफेसर सचिन ठाकुर, प्रोफेसर अविनाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई।