फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   saho villegers demand aadhar card fesility in lok miter kandra

लोक मित्र केंद्रों में बने आधारकार्ड

Tue, 17 Nov 2020 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
saho villegers demand aadhar card  fesility in lok miter kandra
चंबा। साहो क्षेत्र के तहत नौ पंचायतों के ग्रामीणों के आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसी टू डीसी राम प्रसाद से मिला। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इलाके के लोक मित्र केंद्रों में आधार कार्ड बनवाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल यूसुफ, नूरदीन, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मीनू, किरण, मोहम्मद खान, शुक्रदीन, फतेह मोहम्मद, मोणी, हसनदीन, रोशनदीन, राकेश कुमार और मुकेश ने बताया कि इलाके की ग्राम पंचायत रजिंडू, प्रौथा, साहो, पल्यूर, सराहन, बरौर, भाला, अठलूंई और कीड़ी में अधिकतर लोगों के आधारकार्ड नहीं बने है। जबकि वर्तमान में आधार कार्ड हर कार्य के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में काफी लोकमित्र केंद्र है। मगर यहां आधार कार्ड नहीं बनाए जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लोकमित्र केंद्रों में भी आधार कार्ड बनवाने की अनुमति दी जाए। इससे ग्रामीणों को आधारकार्ड बनवाने के लिए जिला मुख्यालय न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed