फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sahil got the title of the best player

साहिल के नाम रहा बेहतरीन खिलाड़ी का खिताब

Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Sahil got the title of the best player
पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच खेलने से पहले मेडिकल कॉलेज चंबा की महिला खिलाड़ी। - फोटो : Chamba
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत सोमवार को लड़कों के एमबीबीएस बैच 2017 ने क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में एमबीबीएस बैच 2018 को पराजित कर क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

वहीं, एमबीबीएस बैच 2018 ने क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में बैच 2017 को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इसके अलावा एमबीबीएस 2017 बैच की टीम ने फुटबाल मैच जीता। बैच 2018 की टीम रनरअप रही। बेहतरीन खिलाड़ी की खिताब साहिल शर्मा के नाम रहा। लीडिंग गोल स्कॉलर का खिताब जय शर्मा ने जीता। बेस्ट गोल कीपर का खिताब शाहिद रसीद के नाम रहा। एमबीबीएस बैच 2018 कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना।
विज्ञापन

जबकि, एमबीबीएस के बैच 2019 को रनरअप से ही संतोष करना पड़ा। बेस्ट राइडर संजय रहे, बेस्ट डिफेंडर ईशान और बेस्ट ऑलराउंडर नवीन ठाकुर रहे। एमबीबीएस बैच 2018 ने वॉलीबाल का मैच जीता। बैडमिंटन सिंगल में नवीनत प्रथम, अमित द्वितीय और अमनदीप तृतीय रहे। बैडमिंटन एकल मुकाबले में शिवांगी शर्मा पहले, अनीता दूसरे और योगिता तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में सोवेश प्रथम, योगेश द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में आशिया प्रथम, वंशिका द्वितीय और याशिका तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की 200 मीटर दौड़ में सोमेश पहले, अमित दूसरे और निशांत तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में आशिया प्रथम, विनीका द्वितीय और याशिका तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में मोहित, योगेश और हर्ष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ स्पर्धा में आशिया, मीनाक्षी और काव्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में साहिल, योगेश क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में नवीन, चेतन्य और सूर्यकांत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

सोमवार को दरबार हाल चंबा में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम नवीन तनवर ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से ही हमारा विकास संभव है। कहा कि युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धंसती जा रही है। ऐसे में खेलों में भाग लेेकर हम अपने परिवार, समाज और जिला का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती, चिकित्सक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed