{"_id":"5fa81ae38ebc3e9b7a5c025d","slug":"sach-pass-road-open-four-vehicle-chamba-news-sml350955866","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-पांगी मार्ग वाया साच पास हुआ बहाल, सावधानी से गुजरें चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-पांगी मार्ग वाया साच पास हुआ बहाल, सावधानी से गुजरें चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। बीते दिनों करीब एक फीट बर्फबारी के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर दिया और रविवार को मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया था। हालांकि मार्ग पर फिसलन होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही खतरनाक है। ऐसे में लोनिवि ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है। लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम इसी तरह रहा तो नवंबर माह के अंत मार्ग बहाल रखने के प्रयास किए जाएंगे।
गौरतलब है कि हर साल अक्तूबर माह के आखिरी दिनों में बर्फबारी के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। इस कारण पांगी जाने के लिए लोगों को वाया जम्मू आवाजाही करनी पड़ती है। मगर लोक निर्माण विभाग इस बार मार्ग को नवंबर माह के अंत बहाल रखने के लिए प्रयासरत है।
वहीं, दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वे मौसम खराब होने पर साच पास से आवाजाही न करें। साफ मौसम होने पर हीवाहन लेकर जाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार को शाम के समय साच पास को खोल दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मौसम साफ होने पर ही आवाजाही करें।