फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sach pass road closed, landslides on many roads including highway

Chamba News: साच पास मार्ग बंद, हाईवे समेत कई सड़कों पर भूस्खलन

Sat, 08 Jul 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Jul 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sach pass road closed, landslides on many roads including highway
चंबा, सरोल, तीसा। मूसलाधार बारिश से चंबा-बैरागढ़ वाया साच पास मार्ग एक बार फिर छोटे वाहनों के लिए भी बंद पड़ गया। इतना ही नहीं, बारिश के चलते भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत जिले की दर्जन भर सड़कों पर दिनभर भूस्खलन होने का क्रम बदस्तूर जारी रहा। चुराह उपमंडल के तरेला-मंगली मार्ग पर शनिवार दोपहर बारिश से तरेला-मोड़ के समीप सडक का एक हिस्सा धंस गया। इस वजह से मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया। वहीं, चंबा-तीसा मार्ग पर घोल्टी के पास निकासी नाली के बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को घरों में पानी घुसने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

येलो अलर्ट के बीच शनिवार को जमकर बारिश हुई। सुबह से बारिश का क्रम दिनभर जारी रहा। शनिवार दोपहर बाद सायं 3:30 बजे भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल में पहाड़ी से भूस्खलन के बाद हाईवे पर गिरे बड़े-बड़े पत्थरों के कारण वाहनों की आवाजाही थम गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हाईवे प्रबंधन की मशीनरी ने हाईवे पर गिरे पत्थरों को हटाकर वाहनों के लिए मार्ग बहाल करवाया। वहीं, लोक निर्माण विभाग सलूणी, चंबा, भरमौर और तीसा के तहत विभिन्न सड़कों पर दिन भर भूस्खलन जारी रहा।
विज्ञापन

तरेला-मोड़ के समीप सड़क का एक हिस्सा धंस गया। गनीमत यह रही कि जिस समय सड़क धंसी उस दौरान वहां से कोई राहगीर और वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर घोल्टी के समीप निकासी नाली के जगह-जगह से बंद होने से स्थानीय दुकानदारों और मकान मालिकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि मौसम विभाग शिमला के अनुसार दो दिन तक जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहा कि पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को सुचारु करवाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने और नदी-नालों के किनारे न जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed