फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sach pass may open in May

इस बार मई में खुल सकता है साच पास

Wed, 24 Mar 2021 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Sach pass may open in May
पांगी को चंबा से जोड़ने वाले साच पास से बर्फ हटाने में जुटी विभागीय मशीनरी। - फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला साच पास इस बार मई माह में खुल सकता है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने साच पास से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। लोनिवि ने मई माह के पहले सप्ताह में साच पास को खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए साच पास के दोनों तरफ लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी लगा रखी है। तीन डोजर, दो पोकलेन और दो टिपर बर्फ हटाने के कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

साच पास में बार-बार बर्फबारी होने से बर्फ हटाने के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है लेकिन, लोनिवि की टीमें सभी रुकावटों का सामना करते हुए बर्फ हटाने के कार्य में डटी हुई हैं। इसके चलते मई माह में साच पास खुलने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि हर साल साच पास जून या जुलाई में खुलता था क्योंकि सर्दियों में भारी मात्रा में पास में बर्फबारी होती है। साच पास बंद होने से पांगी के लोगों को वाया जेएंडके आवाजाही करनी पड़ती है। इतना लंबा सफर करने में उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए लोनिवि ने इस बार युद्धस्तर पर कार्य करते हुए साच पास को मई माह में खोलने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

किलाड़ी से दुनेई तक 19 किमी सड़क से बर्फ हटाई जा चुकी है जबकि, बैरागढ़ से कालाबन तक दस किमी तक बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। 68 किमी सड़क से तीस किमी तक बर्फ हटाई जा चुकी है। मई माह में बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि साच पास से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया है। अगर मौसम ने साथ दिया तो मई माह के पहले सप्ताह साच पास को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed