{"_id":"61ae392680930e7f7a664b0a","slug":"rumors-spread-about-hundred-students-getting-infected-in-dalhousie-chamba-news-sml3925708152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में सौ विद्यार्थी कोरोना संक्रमित निकलने की फैला दी झूठी अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी में सौ विद्यार्थी कोरोना संक्रमित निकलने की फैला दी झूठी अफवाह
विज्ञापन
Rumors spread about hundred students getting infected in Dalhousie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। डलहौजी के एक निजी स्कूल में सौ विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित होने की सोशल मीडिया पर फैली अफवाह ने लोगों में भय का माहौल बना दिया। पोस्ट पढ़ने के बाद लोग पूरी जानकारी हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन घनघनाते रहे। विभागीय अधिकारियों ने लोगों को बताया कि यह झूठी अफवाह है।
डलहौजी में कोरोना के इतने अधिक मामले नहीं आए हैं। वहीं, लोगों ने इस तरह की झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस अफवाह से निजी स्कूल प्रबंधन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोरोना की अफवाह फैलते ही लोग उन्हें भी फोन करने लगे। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चिंतित हो गए।
कई अभिभावक बच्चों से मिलने के लिए स्कूल पहुंच गए, जहां उन्हें बताया गया कि इस तरह का यहां कोई मामला नहीं आया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि सोशल मीडिया में झूठी अफवाह फैलाकर लोगों में डर का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है। जबकि, डलहौजी के स्कूल में इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित के मामले सामने नहीं आए हैं। झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि कोरोना की झूठी अफवाह फैलाकर माहौल खराब हो सकता है। ऐसा करने वाले की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।