{"_id":"6a35755b477222ed960d058e","slug":"roads-riddled-with-potholes-journeys-left-to-fate-chamba-news-c-88-1-ssml1004-187174-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खाइयों के हवाले सड़कें, किस्मत के भरोसे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खाइयों के हवाले सड़कें, किस्मत के भरोसे सफर
Fri, 19 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
बिना पैरापिट का माणी मार्ग, हादसों को दे रहा न्योता।संवाद
जिले में लगातार बढ़तीं सड़क दुर्घटनाओं ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
जर्जर सड़कें, क्रैश बैरियरों की कमी और विभाग की लापरवाही पड़ रही भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में लगातार बढ़ रहीं दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जर्जर सड़कें, क्रैश बैरियरों का अभाव और लोक निर्माण विभाग की कथित लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।
हादसों के बावजूद हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के हमल-मसरूंड, बाड़का-मतियारा-संधी, बडोह-कल्हेल, चांजू और थल्ली मार्ग सहित कई सड़कें बदहाल हैं। कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर तक नहीं लगाए गए हैं। अधिकारी दबी जुबान में स्वीकार कर रहे हैं कि पिछले तीन वर्षों से क्रैश बैरियर लगाने के लिए अलग से कोई बजट नहीं मिला है। इस कारण सड़क सुरक्षा कार्य प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों में अजय कुमार, अमित कुमार, योगराज, नरेश कुमार और प्रताप चंद ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
--
सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इनकी सुध तक नहीं ली जा रही है। राजनेता, प्रशासन, शासन मूक बना हुआ है। - रविंद्र कुमार, उपप्रधान, मसरूंड
--
पुखरी-मसरूंड सड़क के किनारे पैरापिट होते तो सातों लोग अपने परिवार के साथ होते। विभागीय चूक कहीं न कहीं हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। - विनोद कुमार
विज्ञापन
--
सड़कों के रखरखाव के लिए सरकार के पास बजट नहीं हैं। पिछली बरसात का मलबा सड़कों से नहीं हटाया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री कुछ करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री उन्हें रोक देते हैं। - नरेश रावत, भाजपा नेता चुराह
--
जर्जर सड़कों के कारण बढ़ती दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। विभागीय लापरवाही कई जगह सामने आ रही है। यह मुद्दा मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। - यशवंत खन्ना, कांग्रेस नेता
--
तीन सालों से क्रैश बैरियर के लिए अलग से बजट नहीं आया है। कई सड़क हादसों में चालकों की लापरवाही सामने आ रही है। सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव के कार्य समय-समय पर करवाए जा रहे हैं। - जोगेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी