{"_id":"6a624c278a3a7b1144014c13","slug":"road-turns-into-a-pond-clogged-drains-worsen-the-problem-chamba-news-c-88-1-ssml1007-190931-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क बनी तालाब, नालियां जाम होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क बनी तालाब, नालियां जाम होने से बढ़ी परेशानी
Thu, 23 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भारी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते नालियां जाम हो गईं।
बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। देखते ही देखते शहर का मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया और सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। मार्ग पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई जबकि पैदल निकलने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई नहीं करवाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी रुक गई और पूरा पानी सड़क पर फैल गया। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जाम नालियों की तत्काल सफाई कराने और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद