फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road in bad condition

परेल-कोहलड़ी मार्ग पर सफर करना खतरनाक

Sun, 30 Oct 2022 09:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
road in bad condition
खज्जियार (चंबा)। परेल-कोहलड़ी सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। हादसों को रोकने के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर जर्जर हो गए हैं, वहीं मार्ग की हालत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

करीब बीस किलोमीटर लंबी सड़क पर दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ग्रामीणों सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, चंद्रेश कुमार, रवि कुमार, रामू प्रसाद, अमित कुमार, ऋतिक कुमार, रोशन लाल, अजय कुमार, राकेश ने बताया कि मार्ग पर जहां गड्ढों की भरमार है, वहीं क्रैशर बैरियर जर्जर हो गए हैं। उन्होंने लोक मामला निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द मार्ग की दशा को सुधारा जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार का कहना है कि इसके बारे में कनिष्ठ अभियंता को आदेश जारी कर दिए गए हैं। एस्टीमेट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed