फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road from Bhadela to Andwas will be built from eight crore 48 lakhs

भड़ेला से अंदवास तक आठ करोड़ 48 लाख से बनेगी सड़क

Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Road from Bhadela to Andwas will be built from eight crore 48 lakhs
सलूणी (चंबा)। भडे़ला से अंदवास छह किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर आठ करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। सड़क का निर्माण कार्य लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

सड़क बनने से तीन पंचायतों की ढाई हजार आबादी को लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत कंधवारा, भडे़ला और खडजौता के दर्जनों गांव सड़क सुविधा के साथ जुड़ेंगे। इन पंचायतों के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। सलूणी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष भी ग्रामीणों ने इस मांग को उठाया था। मुख्यमंत्री ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया था। सरकार से बजट स्वीकृत होनेे पर लोनिवि ने बची हुई औपचारिकताओं को पूरा कर सड़क का कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार को तय सीमा अवधि में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करने के आदेश जारी किए गए हैं। भड़ेला पंचायत प्रधान बीना देवी, खडजौता की पूर्व प्रधान सुनी लाल और पंचायत समिति अध्यक्ष कंगना सेठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व जिप सदस्य सोभिया राम और जर्म सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार प्रकट किया है। साथ ही विभाग से मांग की है कि सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए। जिससे लोगों को वाहन की सुविधा मिल सके। मौजूदा समय में ग्रामीण सड़क के अभाव में पैदल ही कई किलोमीटर पैदल यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि उपरोक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। तीन पंचायतों के दर्जनों गांवों के लोगों को सड़क का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed