{"_id":"60d1e6088ebc3e32f9781bc8","slug":"road-fascility-provided-to-people-chamba-news-sml374415990","type":"story","status":"publish","title_hn":"थनूढ़ और अंदवास के लोगों को मिली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थनूढ़ और अंदवास के लोगों को मिली सड़क
विज्ञापन
संपर्क सड़कों के शुभारंभ के बाद चुराह के लोगो से बात करते विस उपाध्यक्ष हंस राज।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। विस उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत मंगली और बोंदेड़ी गांव का दौरा कर 60 लाख की लागत से बनने वाली दो नवनिर्मित एंबुलेंस संपर्क सड़कों का शुभारंभ किया। बैकवर्ड एरिया सब प्लान के तहत निर्मित इन संपर्क मार्गों के शुरू होने से थनूढ़ और अंदवास गांव के लोगों की मांग पूरी होगी। डॉ. हंसराज ने कहा कि चुराह घाटी में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के लिए विशेष प्राथमिकता रखी गई है।
विस उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत मंगली और आसपास की पंचायतों में सर्दियों के दौरान विद्युत आपूर्ति में होने वाली बाधाओं से निजात दिलाने के लिए भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से 445 लकड़ी के खंभों को बदला गया है। नकरोड़ सेक्शन के तहत लगभग 97 लाख रुपयों की राशि से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए पांच नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जा रहे हैं।
बिजली बोर्ड की ओर से इस साल ग्राम पंचायत मंगली के भंगी नाला में विद्युत आपूर्ति लाइनों के स्पेन को कम करने के लिए अतिरिक्त बिजली के खंभे भी स्थापित किए जा रहे हैं। इस दौरान विस उपाध्यक्ष ने मंगली, भोडास, थनूढ़, अंदवास, जाहलू और मझहोर गांव में लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया। वहीं, युवक मंडल थनूढ़ की मांग पर खेल मैदान बनाने के लिए पांच लाख की राशि को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण से एहतियातन सरकार की ओर से निर्धारित किए गए सभी मापदंडों का पालन सुनिश्चित बनाने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी तीसा अश्विनी कुमार, अध्यक्ष पंचायत समिति कौशल्या देवी, स्थानीय पंचायत प्रधान हुम देई, पूर्व प्रधान लालचंद, कर्मचंद, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री तेज सिंह, बूथ अध्यक्ष बालक राम सहित क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।