फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road closed, ration finished: The crisis deepens for the 5,000 population of Churah

सड़क बंद, राशन खत्म : चुराह की 5,000 आबादी पर संकट गहराया

Mon, 01 Sep 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Road closed, ration finished: The crisis deepens for the 5,000 population of Churah
चंबा। उपमंडल चुराह की चांजू और देहरा पंचायतों के ग्रामीण बीते दस दिनों से सड़क बंद होने के कारण गहरे संकट का सामना कर रहे हैं। भारी भूस्खलन के चलते मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से यह क्षेत्र बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट चुका है। इसका सीधा असर यहां रहने वाली लगभग 5,000 की आबादी पर पड़ा है, जो अब राशन, दवाइयों और अन्य बुनियादी जरूरतों से वंचित हो चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि दुकानों में रखे राशन के आखिरी स्टॉक भी खत्म हो चुके हैं। कई परिवार अब उधार या आस-पड़ोस की मदद से गुजारा कर रहे हैं। भोजन की कमी से बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इलाके में दवाइयों की आपूर्ति लंबे समय से ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार और बुजुर्गों को समय पर इलाज और दवाइयां न मिलने के कारण उनकी सेहत बिगड़ रही है। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा भी ठप पड़ी है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं कई लोग रोज़गार के लिए बाहर नहीं जा पा रहे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी चरमराने लगी है।

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, बचन सिंह, दलीप कुमार, संजीव कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि अब तक प्रशासन या सरकार की ओर से कोई राहत सामग्री नहीं पहुंचाई गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क बहाली, राशन, दवाइयों और आवश्यक वस्तुएं भेजने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान और तैयारी की आवश्यकता पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed