{"_id":"643595c5dff3aebeab062db5","slug":"road-closed-in-dhargala-for-five-days-neither-milk-nor-bread-supply-chamba-news-c-19-1-118102-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धारगला में पांच दिन से सड़क बंद, न दूध न ब्रेड की हुई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धारगला में पांच दिन से सड़क बंद, न दूध न ब्रेड की हुई सप्लाई
Tue, 11 Apr 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के आते लंगेरा और गुवाड़ी गांवों समेत पुलिस चौकी में तैनात जवानों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं पांच दिन से नहीं मिल पा रही हैं। चंबा-सलूणी मार्ग पर धारगला में भूस्खलन और पहाड़ दरकने से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने के लिए वे अपने स्तर पर पूरी मुस्तैदी के साथ प्रयास कर रहे हैं। बहरहाल, मार्ग का मंगलवार को भी बंद रहना लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा गया। ग्रामीणों ने विभाग से उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
गौरतलब है कि चंबा-सलूणी मार्ग पर शुक्रवार सुबह पांच बजे धारगला के पास अचानक पहाड़ दरकने से टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें टूटकर सड़क पर आ गिरीं। गनीमत यह रही कि इस दौरान मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। इससे सलूणी और किहार की तरफ रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दूूध, अंडा, ब्रेड, अखबार सहित सब्जियां भी समय पर नहीं पहुंच पाईं। सड़क बंद होने से देखते ही देखते चंबा और सलूणी की ओर से सरकारी और निजी बसों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, सवारियों की सुविधा को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से सवारियों को बसों की अदला-बदली कर उनके गंत्वयों तक पहुंचाया गया लेकिन, निजी बसों की सवारियों को अपने गंत्वयों तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर और मशीनरी ने मार्ग को बहाल करने का कार्य आरंभ कर दिया लेकिन मार्ग वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया। मंगलवार को एक बार फिर विभाग की ओर से मार्ग को बहाल करने का क्रम आरंभ किया लेकिन खबर लिखे जाने तक सड़क बहाल नहीं हो पाई थी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि पहाड़ी से टनों के हिसाब से चट्टानें गिरने के कारण बाधित हुए मार्ग को बहाल करवाने के लिए विभागीय मशीनरी और मैन पावर जुटी हुई है। दावा किया कि जल्द मार्ग वाहनों के लिए बहाल करने के लिए विभाग प्रयासरत है।