फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road

बनीखेत-चोहड़ा-भलेई मार्ग भूस्खलन से आठ घंटे रहा अवरूद्ध

Fri, 17 Jan 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
road
बनीखेत चोहड़ा भलेई मार्ग छाणा मोड के पास बंद होने से लगा जाम। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-चोहड़ा-भलेई मार्ग भूस्खलन होने के कारण 12 घंटे यातायात के लिए बंद रहा। जानकारी के अनुसार छाना मोड के पास वीरवार देर रात को भारी भूस्खलन हुआ है। इसकी वजह से छाना मोड़ पर सड़क पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों में सवार लोगों को सड़क पर ही रात काटनी पड़ी। शुक्रवार सुबह के समय भंजराडू से टांडा और टांडा से भंजराडू जाने वाली दो बसें भी वहां पर फंस गई। बसों में सवार टांडा जाने वाले मरीजों और अन्य राहगीरों ने बसें बदलकर अपना सफर पूरा किया, जबकि शुक्रवार सुबह के समय विभागीय टीम मार्ग को बहाल करने के लिए पहुंच गई। दोपहर एक बजे तक विभागीय टीम ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। मार्ग बहाल होने के बाद वहां पर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से फंसे राहगीरों में राजीव शर्मा, संजीव कुमार, नरेंद्र, चमन सिंह, योगराज, दिनेश कुमार, परमेश, हरी सिंह, कमल कुमार और हरीश कुमार ने बताया कि छाना मोड़ पर वीरवार रात को अचानक भूस्खलन हो गया। इसकी वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त क्षेत्र एनएचपीसी के दायरे में आता है। ऐसे में यहां पर सड़क की हालत बेहतर होनी चाहिए, लेकिन सड़क पर अकसर भूस्खलन होता रहता है। इसलिए भूस्खलन से निपटने को लेकर एनएचपीसी और लोनिवि को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। भूस्खलन वाले स्थानों पर प्रोटेक्शन वर्क करना चाहिए। वहीं, इस संबंध में लोनिवि के अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि छाना मोड़ के पास भूस्खलन से बंद हुए मार्ग को दोपहर को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed