फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road block

ढाई घंटे तक मधुवाड़ में फंसा रहा विधानसभा उपाध्यक्ष का काफिला

Fri, 21 Aug 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
road block
तीसा(चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर मधुवाड़ के पास भूस्खलन होने से ढाई घंटे तक विधानसभा उपाध्यक्ष का काफिला फंसा रहा। सुबह दस बजे के करीब विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज अपने काफिले के साथ मसरूंड में आयोजित कार्यक्रम के लिए निकले। काफिला जब चंबा-तीसा मार्ग पर मधुवाड़ के पास पहुंचा तो रास्ते में हुए भूस्खलन के कारण थम गया। विस उपाध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विभागीय मशीनरी ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिला में मूसलाधार बारिश के बाद अब पहाड़ियां दरकना शुरू हो गई हैं। इसी के चलते विधानसभा क्षेत्र चुराह के अधीन आते चंबा-तीसा मार्ग मधुवाड़ के पास भूस्खलन से बंद हो गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर मधुवाड़ के समीप भारी भरकम भूस्खलन से मार्ग बंद पड़ गया। मार्ग बंद होने से विस उपाध्यक्ष का काफिला भी रुक गया। मार्ग को बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed