{"_id":"5f4003f98ebc3e4adf3fad93","slug":"road-block-chamba-news-sml3424444187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जिले के चालीस मार्गों पर थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जिले के चालीस मार्गों पर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला चंबा में मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार को चंबा-जोत, चुवाड़ी-सिहुंता सहित करीब चालीस मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई। इन मार्गों पर भारी बारिश के कारण पहाड़ दरक गए। जिससे सड़क पर मलबे के ढेर लग गए। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने इन मार्गों को बहाल करने के प्रयास किए। पिछले दो दिनों से जारी बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि भारी बारिश के बीच भरमौर-पठानकोट हाईवे बाधित नहीं हुआ। हालांकि, गैहरा के समीप मलबा गिरा था। जिसे एनएच प्राधिकरण चंबा की मशीनरी ने बीस मिनट के भीतर हटा दिया। वहीं, भारी बारिश से बनीखेत क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जहां मक्की की फसल को नुकसान हुआ तो वहीं, पांच गोशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। प्रशासन द्वारा नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश के चलते लुडेरा-सुंगल-कलौता, चंबा-जुम्हार, साहो-प्रौथा, लुडेरा-सूरी कैला, सराहन-रान, कीड़ी-लग्गा, लुड्डू घरमाणी, लुड्डू बाट, जुम्हार-अगाहर, कोलका-जटकरी, भमुंई से बरोड़ी, रजेरा-गुड्डा-बग्गा, देवीदेहरा-बख्तपुर, भनेरा-देवीदेहरा, परेल कोहलड़ी, चनेड़-भनौता, करियां-बैली, कोलहड़ी-तलाई मार्ग बाधित रहे। लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीनरी भेजी और अधिकांश मार्गों को देर शाम तक बहाल करने में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि जिला चंबा में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण जहां मक्की की फसल को काफी हद तक नुकसान पहुंचा है तो वही, सड़कों की दशा भी खराब हो गई।
लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि बारिश के चलते करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अवरुद्ध हुए अधिकांश मार्ग खोल दिए हैं।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के सहायक अभियंता राजन कौशल ने बताया कि बारिश के चलते हाईवे को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। जिसे हटवाकर हाईवे बहाल किया गया।
विज्ञापन
बरसात के चलते ग्राम पंचायत बाथरी, बगढ़ार व शेरपुर में गोशाला गिर गईं। बाथरी पंचायत के एनन नाली निवासी ओम प्रकाश, अजित कुमार की यह गोशालाएं थी। राजस्व विभाग की टीम ने मौका कर लिया है। ग्राम पंचायत शेरपुर के पंडोल गांव निवासी प्रकाश चंद, प्रेमो देवी, ग्राम पंचायत बगढार के गांव करड़ में भी प्रीतम कुमार की गोशाला को काफी नुकसान हुआ है। प्रधान बगढार भारती देवी ने घटनास्थल का मुआयना कर नुकसान की जानकारी पटवारी को दे दी है।