{"_id":"5d3dd6ae8ebc3e6d1f61b354","slug":"road-block-chamba-news-sml302017727","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर तीन घंटे यातायात ठप्प,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर तीन घंटे यातायात ठप्प,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ककीरा-लाहड़ू मार्ग रविवार को तीन घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहा। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। विभागीय मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। इसके चलते वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस सड़क पर रविवार को सुबह दस बजे अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। इसके चलते कई बसें फंस गईं। बसों के फंसने के कारण यात्रियों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और लेबर ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को बहाल किया। गौरतलब है कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इस कारण जिले के अधिकतर मार्ग भूस्खलन के कारण बाधित हो रहे हैं। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों में मशीनरी तैनात की जाए।