{"_id":"5da201ba8ebc3e01557e7ba0","slug":"rising-star-school-annual-function-chamba-news-sml3106985193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएम सौ हैप्पी गीत पर नन्हें बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएम सौ हैप्पी गीत पर नन्हें बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
विज्ञापन
राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में आयोजित सालाना समारोह में प्रस्तुति देते नौनिहाल।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा में शनिवार को वार्षिक समारोह की धूम रही। समारोह दो भागों में आयोजित किया गया। प्री नर्सरी से सीनियर केजी के नन्हे-मुन्हे बच्चों के कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, राज घराने की बहु संगीता सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद नन्हे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अरविंद चौहान ने संबोधन में कहा कि अभिभावक बच्चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव न बनाएं, बल्कि बच्चों को स्वेच्छा से मनपसंद विषय चुनने के लिए सहयोग करें।
अच्छा नागरिक बनाने के लिए अध्यापकों के साथ ही अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अध्यापक देश के भविष्य निर्माता हैं और बच्चों के भविष्य को संवारने में अध्यापकों का अहम रोल होता है। जीवन का सही आकलन अध्यापक के बिना असंभव है।
विज्ञापन
पूरी दिन चर्या में छात्र केवल कुछ ही घंटों में शिक्षक के पास ज्ञान हासिल करता है, बाकि समय में परिवार और समाज के बीच रहकर सीखता है। इस दौरान अरविंद चौहान ने स्कूल की उपलब्धियों की सराहना भी की। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सूरी ने कहा कि स्कूल में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा दी जा रही है।
कार्यक्रम के दूसरे भाग में राइजिंग स्टार पप्ले स्कूल करियां और उदयपुर के नौनिहालों ने पंजाबी, पहाड़ी व बॉलीवुड के गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान नप परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
उन्होंने बच्चों को जीवन में सफल होने के मूलमंत्र दिए। इसके बाद मुख्यातिथि ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विपिन कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई चंबा, पार्षद सीमा कश्यप, धन्नो देवी, जन्म सिंह चाड़क प्रबंधक राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाड़ी, ईश्वरी प्रसाद शर्मा प्रबंधन कमेटी वरिष्ठ सदस्य, ब्यासा सूरी प्रबंधन समिति वरिष्ठ सदस्य, विनोद सूरी स्कूल चेयरमैन सहित बच्चों के अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।