फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   result

पहले पास फिर फेल कर दिए कई विद्यार्थी, एबीवीपी भड़की

Fri, 04 Oct 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
result
चंबा। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा में बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम पर विवाद हो गया है। प्रथम वर्ष के सभी छात्रों को पहले जारी परिणाम में पास कर दिया गया था, लेकिन बाद में दूसरी बार रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें कई विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को कॉलेज में अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया और नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज का गेट बंद कर दिया। करीब एक घंटा नारेबाजी चलती रही। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि संस्कृत महाविद्यालय चंबा में वर्तमान समय में करीब तीस विद्यार्थी बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। बीते दिनों रिजल्ट संबंधित एक सूची जारी हुई। इसमें सभी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण किया गया। हाल ही में दोबारा से रिजल्ट से संबंधित सूची कर दी गई। इसमें अधिकतर छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया। इससे विद्यार्थी भड़क गए। कॉलेज छात्रा रीना कुमारी, अविनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, पूजा देवी, प्रियंका कुमारी का कहना है कि पूर्व में विवि प्रशासन ने परीक्षा परिणाम जारी कर सभी विद्यार्थियों को पास किया। लेकिन दोबारा से ही इस सूची को जारी कर कई छात्रों को फेल कर दिया है। एबीवीपी इकाई सचिव अविनाश ने बताया कि विवि प्रशासन रिजल्ट की खामियों को दुरुस्त नहीं कर रहा है। इस कारण छात्र-छात्राएं असमंजस में है। रिजल्ट संबंधित परेशानियां पूरे प्रदेश में है। मामले को लेकर कई बार विवि प्रशासन को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विवि प्रशासन से फिर मांग की है कि जल्द से जल्द छात्रों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य विवेक ने बताया कि रिजल्ट की खामियों को दूर करने के लिए विवि प्रशासन से संपर्क किया गया है। जल्द ही विद्यार्थियों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed