{"_id":"608ed96f8ebc3ea176192324","slug":"restrictions-on-foot-movement-in-the-middle-of-chamba-city-chamba-news-sml3691800191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर के बीचोंबीच पैदल आवाजाही पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर के बीचोंबीच पैदल आवाजाही पर पाबंदी
विज्ञापन
चंबा। जिला में आज से सरकारी कार्यालय और दुकानें खुलेंगी। वीकेंड पर दुकानें और सरकारी कार्यालयों के बंद रहने का लोगों द्वारा भरपूर सहयोग मिलने के बाद अब सोमवार को बाजार फिर से खुलेंगे। ऐसे में शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के सहयोग से पुलिस विभाग ने विशेष योजना तैयार की है।
चंबा शहर के बीचोंबीच पैदल आवाजाही पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। लोग मुख्य चौक से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे बांधी रस्सियों के अस्थायी रास्ते से ही आवाजाही कर सकेंगे। इसके लिए रविवार को पुलिस जवानों ने तैयारियां मुक्कमल की। इतना ही नहीं सब्जी मंडी में भीड़ को कम करने के लिए अब चौगान नंबर दो में सब्जी विक्रेता दुकानें लगाएंगे। प्रशासन ने निर्देश जारी कर इसकी व्यवस्था की है।
वैश्विक महामारी के दौरान जिला में अब तक 4462 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। आलम यह है कि रोजाना कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख अब जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है। प्रशासन ने कोविड़ से बचाव अज्ञैर लोगों की सुरक्षा के लिए नये निर्देश जारी कर इसका पालना करवाना भी सुनिश्चित करवा दिया है। इसके चलते शहर में वन-वे व्यवस्था को लागू की गई है। ईरावती चौक से आगे आपातकालीन वाहनों के अलावा अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसके लिए ईरावती चौक पर पुलिस जवानों को तैनात किया है।
विज्ञापन
शहर में लोगों की भीड़ को कम करने के लिए अब सोमवार से नई व्यवस्था को लागू किया गया। सोमवार को वीकेंड के बाद दुकानों और सरकारी कार्यालयों के खुलने पर शहर में पहुंचने वाले लोगों के लिए पैदल आवाजाही के लिए नया ट्रेक रहेगा। शहर के मुख्य चौक से लेकर मेडिकल कॉलेज तक के किनारों पर रस्सियां बांध कर अस्थायी रास्ते तैयार किए गए हैं। इस अस्थायी रास्ते में लोग आवाजाही कर सकेंगे। सब्जी मंडी में आए दिन लोगों की भीड़ अधिक रहने की सूरत में अब सब्जी मंडी स्थित दुकानों और रेहड़ियों को चौगान नंबर दो में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं को निर्देश देकर सहयोग की अपील की है।
जिला में कोविड के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल के साथ मिलकर प्रशासन होम डिलीवरी व्यवस्था पहले की तरह शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है। इसका मुख्य मकसद लोग घरों से कम से कम बाहर निकलें। बहरहाल अभी तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया है।