{"_id":"5eaadb4d8ebc3e90240f7276","slug":"request-to-return-home-chamba-news-sml331734325","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 लोगों ने दी प्रशासन से घर आने की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 लोगों ने दी प्रशासन से घर आने की अर्जी
विज्ञापन
चंबा। बाहरी राज्यों में फंसे 300 लोगों ने प्रशासन को घर वापसी संबंधी अर्जी दी है। प्रशासन को ऑनलाइन और प्रार्थना पत्र के माध्यम से ही ये अर्जियां मिली हैं। लिहाजा, ई-पास को लेकर आने वाली तकनीकी खराबियों को देखते हुए अब प्रशासन की ओर से दूसरा लिंक जारी किया है। इस लिंक के माध्यम से घर लौटने की आस लगाए बैठे बाहरी राज्यों और जिलों में बैठे लोग आवेदन कर सकते हैं।
कोविड-19 के संकट के बाद निपटने के लिए प्रशासन की ओर से कई अहम कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में एक पग आगे बढ़ाते हुए सरकार ने बाहरी राज्यों में शिक्षा ग्रहण करने वालों, नौकरी करने वालों और अन्य कार्यों के लिए गए लोगों को घर वापसी के लिए पास जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के तहत अमूमन 400 के करीब लोग घर भी पहुंचाएं जा चुके हैं। बहरहाल, प्रशासन की ओर से ई-पास के लिए जारी किए गए लिंक में तकनीकी खराबी आने की सूरत में अब प्रशासन की ओर से Hp.chamba.nic.in लिंक जारी की गई है। इस साइड के माध्यम से भी बाहरी राज्यों और जिलों में फंसे लोग घर वापसी के लिए अपने आवेदन दे सकते हैं। एसडीएम कार्यालय चंबा में अभी तक इस संदर्भ में 200 आवेदन पत्र पहुंचे हैं। जिनमें 110 ऑन लाइन तथा 90 प्रार्थना पत्र शामिल हैं।
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों और जिलों में फंसे लोगों के 200 आवेदन प्रशासन के पास पहुंचे हैं। कहा कि 200 आवेदनों में 110 ऑन लाईन जबकि 90 प्रार्थना पत्र उनके पास पहुंचे हैं। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा ई-पास के लिए प्रशासन ने ॥pchamba.nic.in लिंक जारी किया है।