फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   republic day celebration in chamba

चंबा में हर्षोल्लास से मनाया गणंतत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2021 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
republic day celebration in chamba
चंबा चौगान में गणतंत्र दिवस के मौके पर पहाड़ी नृत्य पेश करते कलाकार। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मंगलवार को 72वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने की। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों के प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में विधायक बिक्रम सिंह जरयाल और पवन नैयर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मार्च पास्ट का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर अर्जुन ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के अलावा वीर भूमि के रूप में भी जाना जाता है। यहां के युवा सैन्य और सुरक्षा बलों में सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं की वार्षिकी को 3 लाख, महावीर चक्र और कीर्ति चक्र विजेताओं की वार्षिकी को 2 लाख जबकि वीर चक्र और शौर्य चक्र विजेताओं की वार्षिकी को 1 लाख रुपए कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अब युद्ध या अन्य सैन्य ऑपरेशन में शहीद सैनिकों के आश्रितों को 20 लाख की राशि जबकि अपंग हुए सैनिकों को 5 लाख रुपए तक की सहायता मुहैया की जा रही है। जिले में वन विभाग की योजनाओं को लेकर वन मंत्री ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक जिले के 2243.45 हेक्टेयर क्षेत्र को पौधरोपण अभियान के तहत लाया जाएगा और कुल 18 लाख 55 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल की अवधि के दौरान 5423 हेक्टेयर वन भूमि में 45 लाख 44 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश पठानिया ने जिले के अनछुए पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए रूबरू करवाने पर आधारित ‘चलो चंबा’ अभियान के तहत चंबा आने का संदेश और आमंत्रण देने वाला एक बड़ा गुब्बारा भी हवा में छोड़ा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
चंबा। एनएचपीसी,चमेरा-2 और 3 पावर स्टेशन में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन की पालना की गई। इस मौके पर महाप्रबंधक एसके संधू ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने परेड का प्रदर्शन किया और सलामी दी। महाप्रबंधक ने संबोधन में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब समां बांधा। इस मौके समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं ग्राम मंगला पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान मति दुर्गो देवी उपप्रधान सुधीर सहित सभी वार्ड पंचों ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।
भरमौर में एसडीएम ने फहराया तिरंगा
भरमौर (चंबा)। भरमौर में 72वें गणतंत्र दिवस पर उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने ध्वजारोहण व सलामी ली। राजकीय ब्वॉयज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर के प्रांगण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों, महिला और युवक मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
तीसा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
तीसा(चंबा)। ग्राम पंचायत तीसा प्रथम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नवनियुक्त पंचायत प्रधान सीमा महाजन ने झंडा फहराया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब समां बाधा। कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइडलाइन की अनुपालना की गई।
कियाणी ने में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
कियाणी (चंबा)। ग्राम पंचायत कियाणी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त तहसीलदार देसराज मौजूद रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सरिता कोपड़ा, उपप्रधान सुरजीत जंदरोटिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत परोथा में गणतंत्र दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर समस्त पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

सलूणी के भनोता में मनाया गणतंत्र दिवस
सलूणी(चंबा)। ग्राम पंचायत भनोता में गणतंत्र दिवस पर पंचायत प्रधान अनुज कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं, उपप्रधान विनय जरयाल, वार्ड सदस्य चेहली रंजीत, हिमाचली देवी सहित ग्रामीणों ने भी शिरकत की।

चंबा में गणतंत्र दिवस के मौके पर सलामी मंच के आगे से गुजरती पुलिस जवानों की टुकडी।

चंबा में गणतंत्र दिवस के मौके पर सलामी मंच के आगे से गुजरती पुलिस जवानों की टुकडी।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed