{"_id":"64ee3053196f3f92b8070026","slug":"remove-encroachers-from-nakrod-market-in-two-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-6241-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नकरोड़ बाजार से दो दिन में कब्जे हटाएं अतिक्रमणकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नकरोड़ बाजार से दो दिन में कब्जे हटाएं अतिक्रमणकारी
Tue, 29 Aug 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। लोक निर्माण विभाग ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत नकरोड़ बाजार से दो दिन के भीतर अतिक्रमणकारियों को अपने स्तर पर सामान समेटकर सरकारी जमीन खाली करने संबंधी नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 94 कब्जाधारियों को चेताया गया है कि यदि वे दी गई मियाद के दौरान सरकारी जमीन खाली नहीं करते हैं तो चुराह प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग को साथ लेकर अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाएगा। इस दौरान होने वाले नुकसान की पूरी जिम्मेदारी कब्जाधारियों की ही रहेगी।
गौरतलब है कि नकरोड़ बाजार में अत्यधिक कब्जे होने से सड़क काफी संकीर्ण हो चुकी है। इस संदर्भ में कई शिकायतें विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचीं जिसके बाद विभाग की ओर से शिकायत के आधार पर मामले की जांच करवाई गई। विभाग ने कब्जाधारियों को स्वयं कब्जे हटाने संबंधी नोटिस जारी कर लंबा समय दिया। बावजूद इसके कब्जे न हटाने पर विभाग ने मजबूरन पीला पंजा भी चलाया। इस दौरान कुछ कब्जाधारियों ने विभागीय उच्च अधिकारी के पास अपील दायर कर दी। इस दौरान विभाग की ओर से रिस्टोरेशन चार्ज कब्जे उखाड़ने को लेकर दिए गए एस्टीमेट की एवज में कुल राशि का 50 प्रतिशत राशि का हिस्सा लोगों ने जमा नहीं करवाया। ऐसे में कब्जाधारियों की अपील मान्य नहीं हुई। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण को हटाने का समय दिया गया। इसके बावजूद कब्जे न हटाए जाने पर अब आखिरकार विभाग ने इन कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही चेताया है कि दो दिन के भीतर अपने कब्जों को स्वयं हटा लें अन्यथा विभाग अपना पीला पंजा चला देगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि कब्जाधारियों को अपने कब्जे हटाने को समय दिया गया है अन्यथा विभाग अपनी कार्रवाई अमल में लाएगा।