फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Registration of workers engaged in construction works is mandatory

Chamba News: निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य

Fri, 12 Sep 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Registration of workers engaged in construction works is mandatory
चंबा। जिला चंबा की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों के तहत भवन और अन्य निर्माण कार्यों में जुटे 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिकों का पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया है। श्रमिक किसी भी कार्य दिवस पर जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान श्रमिकों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि जांच के दौरान कोई श्रमिक अपात्र अथवा फर्जी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विभाग द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों को भी अवगत कराया जाता है कि यदि उनकी ओर से प्रस्तुत आवेदन पत्र अथवा दस्तावेज जांच में गलत या फर्जी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला श्रम कल्याण अधिकारी स्वेता कुमारी ने सभी श्रमिकों, नियोक्ताओं एवं सरकारी ठेकेदारों से आग्रह किया है कि केवल वास्तविक एवं पात्र श्रमिकों का ही पंजीकरण करवाएं, ताकि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को समय पर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed