फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Registration of devotees of Manimahesh Yatra will be done

मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं का होगा पंजीकरण

Thu, 21 Apr 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Registration of devotees of Manimahesh Yatra will be done
भरमौर (चंबा)। अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर इस बार मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं का पोर्टल के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर डॉ. संजय कुमार धीमान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन

पिछले दो साल से मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालु नहीं जा पाए हैं इसलिए इस साल यात्रा पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की उम्मीद है। इस बार लाखों श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 19 अगस्त को जन्माष्टमी और दो सितंबर को राधा अष्टमी पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के पवित्र डल झील में डुबकी लगाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यात्रा में पुलिस बल को भी पहले ही मुस्तैद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं की आजीविका को सुविधाजनक बनाने का भी निर्णय लिया गया है। भरमौर में मणिमहेश न्यास की बैठक का आयोजन वीरवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता भरमौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने की। बैठक में विधायक जियालाल कपूर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed