फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ravi river is being polluted by throwing soil illegally

Chamba News: अवैध तरीके से मिट्टी फेंक प्रदूषित की जा रही रावी नदी

Sun, 15 Dec 2024 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Dec 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Ravi river is being polluted by throwing soil illegally
सुल्तानपुर बाजार के समीप रावी नदी में अवैध रूप से मक फैंकती गाड़ी।
प्रशासन और अन्य सरकारी विभाग ऐसा करने वालों पर नहीं कर रहे कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ सुल्तानपुर वार्ड में रावी नदी को प्रदूषित करने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां कूड़ा फेंके जाने से रावी नदी दूषित हो रही है, वहीं अवैध तरीके से घरों के निर्माण से निकलने वाली मिट्टी को फेंककर भी नदी को दूषित किया जा रहा है। सुल्तानपुर हेलीपैड के पास एक जीप दिन के उजाले में सरेआम मिट्टी को नदी में फेंकती हुई नजर आई। इसे देख ऐसा लगा कि शायद इन लोगों को रावी नदी को प्रदूषित करने को लेकर कोई भय ही नहीं है।

हालांकि प्रशासन और अन्य संबंधित विभाग बार-बार यही चेतावनी देते हैं कि रावी को दूषित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पाई है। इसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। इस संबंध पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि रावी नदी को प्रदूषित करने वालों पर पीसीबी पहले भी कार्रवाई कर चुका है। भविष्य में भी रावी नदी में मिट्टी फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed