फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ranjeet and Dishu topped in javelin throw competition.

भाला फेंक प्रतियोगिता में हितेश व दीशू ने हासिल किया पहला स्थान

Sat, 09 Oct 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ranjeet and Dishu topped in javelin throw competition.
चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नशे से दूरी सेहत है जरूरी विषय के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य मनोज कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विधिवत रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आगाज किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाला और गोला फेंक प्रतियोगिताओं सहित अन्य खेलों का भी आयोजन किया गया दिमागी खेल प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों के लिए आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता में रंजीत ने पहला, संजय ने दूसरा और हितेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा वर्ग में दीशू, पल्लवी और रोहिनी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गोला फेंक प्रतियोगिता में हितेश ने प्रथम, संजय ने द्वितीय और निकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, छात्राओं में दीशू ने पहला, काजल ने दूसरा और पल्लवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर प्रशांत रमण रवि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कॉलेज का तमाम स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed