{"_id":"62682b6d53999a3db06dff4b","slug":"rajgnar-tops-primary-health-center-in-cleanliness-chamba-news-sml406932133","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगनर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगनर अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प अवार्ड में चंबा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर को प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख का इनाम दिया गया है। इस धनराशि को स्वास्थ्य केंद्र में सेवाओं को और बेहतर बनाने पर खर्च किया जाएगा।
इसके अलावा जिले के अन्य 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अभियान के तहत प्रशस्ति पत्र मिले हैं। इसके लिए इन स्वास्थ्य केंद्रों को 50-50 हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में दी गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2020-21 में अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाओं को भी जांचा गया। इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर राजनगर स्वास्थ्य केंद्र को यह अवार्ड मिला।
पिछले वर्ष सिविल अस्पतालों की श्रेणी में यह अवार्ड सिविल अस्पताल डलहौजी को भी मिल चुका है। हर वर्ष स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प अवार्ड में सिविल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया जाता है। यह चयन संबंधित जिले के स्वास्थ्य अधिकारी नहीं करते बल्कि दूसरे जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजा जाता है। टीम में शामिल स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था से लेकर मरीजों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लेते हैं। उसी के आधार पर आखिरी रिपोर्ट बनती है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020-21 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर को कायाकल्प अवार्ड में प्रथम स्थान मिला है।