फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Raipur-Fagot link road will be built with Rs 6.20 lakhs

Chamba News: 6.20 लाख से बनेगी रायपुर-फगोट संपर्क सड़क

Thu, 11 Jan 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Raipur-Fagot link road will be built with Rs 6.20 lakhs
चंबा के रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।संवाद
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने छह करोड़ 20 लाख रुपये से बनने वाले रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के मेटलिंग और टारिंग कार्य का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बड़द्रमण गांव से बनोली संपर्क मार्ग का भी भूमि पूजन किया। इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर 1 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च होंगे। पठानिया ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने की दृष्टि से पर्यटन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पर्यटन विकास के लिए सड़क अधोसंरचना का विकसित होना आवश्यक है। भटियात विस क्षेत्र में धार्मिक, साहसिक और इको पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें विकसित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ही विस क्षेत्र में 23 से अधिक संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अगले छह माह में 50 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने फगोट स्कूल भवन के निर्माण को आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कहा कि अवाणी- चेहली पेयजल योजना पर 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बड़द्रमण गांव में जनसभा में पठानिया ने कहा कि बनोली गांव को जल्द सड़क से जोड़ा जाएगा। निश्चित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने टोहणी-तुलेल उठाऊ सिंचाई योजना को जल्द कार्यशील करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान जन जनसमस्याएं भी सुनीं और अधिकांश का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, दिवाकर पठानिया, हर्ष पुरी, पंकज राठौर, मनीष कुमार, सुमन धीमान, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed