फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rainfall in May was 54% less than normal.

Chamba News: मई में सामान्य से 54 फीसदी कम बरसे मेघ

Wed, 03 Jun 2026 05:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
Rainfall in May was 54% less than normal.
प्री-मानसून सीजन में सूखे जैसे बने हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जिले में मई के दौरान सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई। मई में जिले में 98.5 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले केवल 45.1 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 54 प्रतिशत कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र शिमला की ओर से जारी प्री-मानसून मौसम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे हिमाचल प्रदेश में मई के दौरान कुल 50.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य 63.3 मिलीमीटर की तुलना में 20 प्रतिशत कम रही। चंबा, किन्नौर, सोलन और लाहौल-स्पीति जिलों को वर्षा की दृष्टि से डिफिशिएंट श्रेणी में रखा गया है। प्री-मानसून अवधि (1 मार्च से 31 मई) के आंकड़ों पर नजर डालें तो चंबा जिले में 368.8 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले 257.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 30 प्रतिशत कम है। इस अवधि में भी चंबा को कम वर्षा वाले जिलों में शामिल किया गया है। हालांकि 4, 5, 11, 30 और 31 मई को वर्षा गतिविधियां सक्रिय दर्ज की गईं। चंबा जिले के भरमौर, तीसा, सलूणी, चुवाड़ी और छतराड़ी क्षेत्रों में समय-समय पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई, लेकिन जिले का कुल औसत सामान्य से काफी नीचे रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 3 से 8 जून के बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून सीजन में सामान्य से कम वर्षा का असर कृषि, बागवानी और पेयजल स्रोतों पर पड़ सकता है। ऐसे में आगामी मानसून से लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed