{"_id":"64a9990861e97b4298074a48","slug":"rain-washes-tourism-business-chamba-news-c-88-1-ssml1006-2737-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश ने धोया पर्यटन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश ने धोया पर्यटन कारोबार
Sat, 08 Jul 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने जिले में पर्यटन कारोबार को भी धोकर रख दिया है। बारिश के चलते पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार वीरान पड़ चुके हैं। तीन दिन में यहां इक्का-दुक्का सैलानी ही घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। जिस हिसाब से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन और बाढ़ की वीडियो वायरल हो रही हैं उसे देखकर सैलानी पहाड़ों के बजाय मैदानी इलाकों का रुख कर रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इसके चलते जिला प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने के साथ ही सुरक्षित स्थानों में रहने का परामर्श दिया है। खज्जियार में सैलानी पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन बारिश की वजह से वहां पैराग्लाइडिंग नहीं हो पा रही है। इसके चलते यहां पर्यटन कारोबार ठप पड़ा है। डलहौजी में जहां कुछ दिन पहले एडवांस बुकिंग हो रही थी वहां पर अब बुकिंग करवाने के लिए फोन की घंटी तक नहीं बज रही है। आगामी दिनों में बारिश का प्रकोप कम नहीं हुआ है तो पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि बारिश के दौरान सैलानी कम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।