फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rain snowfall

ार्च माह में भारी बारिश और बर्फबारी ढहाने लगी कहर, बढ़ी लोगों की मुसीबतें

Fri, 13 Mar 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
rain snowfall
चंबा-जोत मार्ग पर बर्फबारी के बाद बंद पड़ा मार्ग। - फोटो : Chamba
चंबा। मार्च महीने में हो रही मूसलाधार बारिश और बर्फबारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के चलते जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच सहित 94 मार्गों पर भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। सड़कें बंद होने से एचआरटीसी की आठ बसों सहित दर्जन भर निजी बसें विभिन्न रूटों पर ही फंस गई हैं। वहीं, चंबा मंडल के तहत बिजली के 15 ट्रांसफार्मर बंद होने से दर्जनों गांवों में अंधेरा छा गया है। ऐसे में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां करने में विद्यार्थियों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल पांगी देश-दुनिया से एक बार फिर से कट गया है। बर्फबारी के कारण गरोला पंचायत में दो मंजिला स्लेटपॉश मकान धराशायी हुुआ है तो शेरपुर में सड़क का मलबा दीवार तोड़ चार परिवारों के कमरों में जा पहुंचा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिले में दो दिनों से रुक-रुक कर होने वाली भारी बारिश और बर्फबारी का क्रम बदस्तूर जारी है। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण अब लोगों की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही है। बर्फबारी के चलते भरमौर के तहत आती जनजातीय पंचायत गरोला के गांव ब्योटा के पवन कुमार पुत्र जोधमल शर्मा का दो मंजिला स्लेटपोश मकान वीरवार देर रात गिर गया। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य अपने दूसरे मकान में सो रहे थे। मकान गिरने की आवाज सुन परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सिहुंता क्षेत्र के तहत आती राप्रापा मोतला में आसमानी बिजली गिरने से विद्यालय की वायरिंग और बिजली के उपकरण जल गए। साथ ही मीड डे मील बनाने वाली वर्कर भी बेहोश हो गई, जिसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उसे होश आने पर घर भेज दिया गया। वहीं, सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत कंगेड़ के बासा गांव में सीता पत्नी काकू राम की गोशाला भारी बारिश की चपेट में आ गई। साथ ही इसके मलबे के नीचे दबने से तीन मवेेशी (दो गाय और एक भेड़) मर गए। कुल मिला कर कर भारी बारिश और बर्फबारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार में देरशाम को फिर से बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। बर्फबारी और बारिश से जिले में तापमान में गिरावट आने से ठंड में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

ये सड़कें रहीँ बंद
भरमौर-पठानकोट एडनएच लाहल, चूड़ी, खड़ामुख, दिनकाघार, दुर्गेठी, लूणा, धरवाला में यातायात के लिए बंद पड़ गया। सूचना मिलते ही एनएच मंडल की मशीनरी और लेबर मार्ग को बहाल करने के लिए जुट गई। देरशाम तक एनएच यातायात के लिए बहाल हो गया। वहीं, दूसरी ओर चंबा से तीसा रोड में मधुवाड़, मंजू घार और पंगोला नाला, तीसा-बैरागढ़ मार्ग कुरथला, चंबा-जोत मार्ग, चंबा-जुम्महार, चंबा-गागला, चंबा-साहो, चंबा-पनेला मार्ग सहित खड़ामुख-होली मार्ग ज्यूरा के पास सहित करीबन 95 मार्गो पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इतनी हुई बर्फबारी
कबायली क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में एक फीट, भगोटी में डेढ फीट, पीर पंजाल की चोटियों में पांच फीट, किलाड़ में एक फीट, साच पास में दो फीट तक बर्फबारी हुई। बर्फबारी से बिजली, मार्गो सहित मोबाइल सेवा भी ठप पड़ गई। कुल मिला कर पांगी का संपर्क अब देश-दुनिया से पूरी तरह से कट गया है। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कमंडी में छह इंच से अधिक, डैनकुंड में एक फीट, आहला में पांच इंच, डलहौजी में तीन इंच, खज्जियार के पौलहाणी में एक फीट, जोत में डेढ़ फीट और खज्जियार में एक फी तक बर्फबारी हुई। किहार, सलूणी, साहो, तीसा में भी बर्फबारी ने लोगों को घरों में ही कैद करके रख दिया है।

भरमौर में निजी स्कूलों में हुई छुट्टी
मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए भरमौर में स्थित निजी स्कूल प्रबंधकों द्वारा विद्यालयों में अवकाश कर दिया गया। जबकि, सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों की आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed