{"_id":"5e6d05238ebc3ea7e0247ec2","slug":"rain-snowfall-90-road-blocked-in-chamba-chamba-news-sml3275276114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मौसम का कहर जारी, 72 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मौसम का कहर जारी, 72 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के 72 घंटों बाद भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी से हाईवे भरमौर-पठानकोट जहां खुलता और बंद होता रहा तो वहीं, 90 मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। जगह-जगह होने वाले भूस्खलन से एचआरटीसी की 14 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई।
इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत मंडल चंबा के तहत भरमौर, कुगति, देवीकोठी, टेपा और तीसा में 15 ट्रांसफार्मर बंद होने से दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। कुल मिला कर मौसम की मार से सबसे अधिक विद्यार्थी वर्ग और मेहनत-मजदूरी करने के लिए घरों से निकलने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बर्फबारी के कारण पांगी क्षेत्र देश-दुनिया से पूरी तरह से कट गया है। पांगी के तहत मुख्य मार्गों सहित संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। पांगी में विद्युत सप्लाई भी बंद होने से लोग घरों में ही ठिठुरने को मजबूर हैं। भरमौर-हड़सर मार्ग, भरमौर-बडग्रा, सिरड़ी-सुप्पा, तरेला-चौबिया, हड़सर-कुगति, दिनका-खणी, चंबा-जुम्महार, चंबा-बाड़का, चंबा-गागला, जांघी-लिल्ह मार्ग, चंबा-जोत, चंबा-खज्जियार मार्ग, चंबा-लंगेरा, चंबा-तीसा और तीसा-बैरागढ़-टेपा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हैं। वहीं, मूसलाधार बारिश और बर्फबारी का कहर भरमौर हाईवे पर दिखा। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी हाईवे जगह-जगह बंद रहा।
विज्ञापन
हालांकि एनएच प्राधिकरण की ओर से मौके पर मशीनरी के माध्यम से हाईवे बहाल कर यात्रियों को राहत पहुंचाई। दुर्गेठी के समीप करीब एक बजे पहाड़ी से भारी भरकम मलबा मुख्य मार्ग पर आ गिरा। मलबे को हटाने के लिए करीब ढ़ाई घंटे मशीनरी को लग गए। इसके अलावा दिनकाघार, धरवाला सहित खड़ामुख में भी सुबह के समय बर्फबारी के कारण मार्ग ठप रहा।
डलहौजी में बर्फबारी
पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार देरशाम को हल्की बर्फबारी का क्रम जारी रहा। वहीं, लक्कड़मंडी में एक फीट से अधिक, आहला में छह से आठ इंच, जोत में डेढ़ से दो फीट, खज्जियार में एक फीट, लंगेरा की ऊपरी चोटियां गुल्लू की मंडी, सौंणतीथ, गढ़ माता, चोंडी की घोड़ी में तीन से चार फीट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
इसके अलावा निचले क्षेत्रों में दो से आठ इंच तक बर्फबारी हुई है। भरमौर उपमंडल की ऊपरी चोटियों में एक फीट से दो फीट और तहसील मुख्यालय भरमौर में आठ इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी और बारिश से शीतलह बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
एनएच प्राधिकरण की ओर से खराब मौसम को लेकर वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी भी जारी है। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया कि खराब मौसम के दौरान हाईवे में सावधानीपूर्वक आवाजाही करें। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता राजिंद्र शेखड़ी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी के कारण हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों में मशीनरी तैनात कर दी है। ताकि वाहनों की आवाजाही ज्यादा देर तक प्रभावित न हो। उन्होंने लोगों से सावधानीपूर्वक मार्ग से वाहन गुजारने का आह्वान किया है।