फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rage for drinking water for two months in Rajera

रजेरा में दो माह से पेयजल के लिए हाहाकार

Tue, 19 Apr 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Rage for drinking water for two months in Rajera
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के दस गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या को लेकर वे विधायक, प्रशासनिक अधिकारी सहित जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से भी मिल चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी और अब पानी की आपूर्ति बिल्कुल बंद हो गई है। ग्रामीण दो माह से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंचायत के तहत संगेड़, कुपाड़, बडूना, पुनार, ककला, सलोग, सलेरा, गधरूई, कुकनार और बन्नी गांवों की आबादी करीब छह सौ है। ग्रामीणों को पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो वे नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

पानी के बिना हो रही परेशानी : संजीव
संजीव कुमार का कहना है कि गांवों में दो माह से पानी की किल्लत चल रही है। जलशक्ति विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी के बिना काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक राज का कहना है कि दो माह से गांव में पानी की ठीक ढंग से आपूर्ति नहीं की जा रही है। बताया कि पहले गंदे पानी की सप्लाई दी जा रही थी। अब पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप हो गई है।
तानी राम का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

बिंदर सिंह का कहना है कि एक तरफ जहां विभाग बेहतर जलापूर्ति करने के दावे करता है तो वहीं दूसरी ओर गर्मी के मौसम में ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।
एसडीएम नवीन तनवर का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि इसके बारे जल शक्ति विभाग को दिशा-निर्देश आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed