फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Radiologist should be posted in the hospital

भरमौर में अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की हो तैनाती

Tue, 05 Oct 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Radiologist should be posted in the hospital
Radiologist should be posted in the hospital
भरमौर (चंबा)। सिविल अस्पताल भरमौर में अल्ट्रासाउंड की मशीन होने के बावजूद लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बैठक के दौरान पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने का मुद्दा उठाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भरमौर में अल्ट्रासाउंड न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 62 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अस्पताल में जल्द रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में कुठेड़ हाइडल प्रोजेक्ट प्रबंधन गरोला के प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि जल्द स्थानीय युवकों को रोजगार दिया जाए। इस मौके पर इकाई महासचिव कृष्ण सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष मखौली राम, अमर सिंह ठाकुर, भादर राम, गोपाल दास, कर्मवती, कृष्ण चंद, जयकृष्ण, थोटी राम, सतीश कुमार, निर्मला देवी, प्रकाश चंद्र आदि सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई भरमौर की बैठक मंगलवार को चौरासी होटल भरमौर में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान धीरज राम ठाकुर ने की। इस दौरान भरमौर से संबंधित और कर्मचारियों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयान पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed