फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Purthi's Sulekha and Sach's Dinanath became the chief

पुर्थी की सुलेखा और साच के दीनानाथ बने प्रधान

Sat, 02 Oct 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Purthi's Sulekha and Sach's Dinanath became the chief
Purthi's Sulekha and Sach's Dinanath became the chief
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की नौ पंचायतों में शुक्रवार को दूसरे चरण के चुनाव में पुर्थी पंचायत से सुलेखा प्रधान, विकेश कुमार उपप्रधान, जबकि संगीता कुमारी, विमला देवी, हमीर चंद और गीता कुमारी ने वार्ड सदस्यों का चुनाव जीता। मिंधल पंचायत से भाग सिंह प्रधान, किशोरी लाल उपप्रधान, जबकि हंसी देवी, कौल सिंह, चेतना कुमारी, अंजलि और सुनीता कुमारी वार्ड सदस्य चुने गए। साहली पंचायत से रामइेर्द प्रधान, प्रेम लाल उपप्रधान और देवी चंद, कमला कुमारी, गिलमो देई, फलू कुमारी, देसराज वार्ड पंच निर्वाचित हुए। साच पंचायत से दीनानाथ ने पंचायत प्रधान, महिंद्र ने उपप्रधान, मंगल चंद, राकेश कुमार, मीना कुमारी, सुमित्रा, सुगी देवी ने वार्ड सदस्य के चुनाव जीते। किलाड़ से केदारनाथ प्रधान, रमेश कुमार उपप्रधान और रामदेई, रीमा, ओम प्रकाश, पूनम कुमारी, सुरेश कुमार वार्ड सदस्य चुने।
विज्ञापन

फिंडरु पंचायत से ईश्वर दत्त पंचायत प्रधान, इंद्रपाल उपप्रधान, प्यारदेई, निशा कुमारी, गुरदेव, विजय कुमार और धर्मी ने वार्ड सदस्य का चुनाव जीता। कुफा पंचायत से सतीश शर्मा प्रधान, वीरेंद्र कुमार उपप्रधान, अंजना, पन्ना लाल, जितेंद्र कुमार, सुमित्रा कुमारी और संगीता ने वार्ड सदस्य के चुनाव में जीत दर्ज की। करैल पंचायत से कौशल्या देवी प्रधान, चेतन चौहान उपप्रधान और मानदेई, शंकरी देवी, अंजना, सावित्री और भूपेंद्र सिंह ने वार्ड सदस्य के चुनाव जीते। धरवास पंचायत से अनीता कुमारी प्रधान, किशन लाल उपप्रधान, जबकि सुदर्शना, राज कुमारी, कर्म सिंह, मोनिका और संजय कुमार वार्ड सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

आवासीय आयुक्त बलवान सिंह ने कहा कि शुक्रवार देर रात चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed