फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pulses missing from depots, consumers buying from market

Chamba News: डिपुओं से दालें गायब, बाजार से खरीद रहे उपभोक्ता

Thu, 17 Aug 2023 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pulses missing from depots, consumers buying from market
चंबा। जिले में इस बार डिपुओं में सस्ते दामों पर दालें नहीं मिल रही हैं। इसके चलते जिले के राशन कार्ड उपभोक्ता परेशान हैं। डिपुओं में दालों की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। ऐसे में उन्हें डिपुओं से मिलने वाली दालों के दाम की अपेक्षा अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। विभाग की मानें तो टेंडर की समस्या होने के चलते इस माह आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

बहरहाल, जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होंगी तो दालों की आपूर्ति डिपुओं में करवा दी जाएगी। जानकारी के अनुसार जिले में करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं जिन्हें डिपुओं के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाता है। उपभोक्ताओं रमेश कुमार, सम्मी कुमार, खेम राज, रंजीत सिंह, पवन कुमार, सुमित कुमार, राजेश कुमार, रमन कुमार, नेक सिंह, जीवन सिंह और राज कुमार का कहना है कि इस माह राशन डिपुओं से उन्हें आटा, चावल, चीनी और सरसों का तेल मिला है जबकि किसी भी दाल की आपूर्ति नहीं हुई है। डिपुओं से मूंग, उड़द, चना और मलका दाल की आपूर्ति होती है। उन्होंने बताया कि बाजार के मुकाबले डिपुओं से मिलने वाली दालों के दाम में काफी अंतर रहता है। उन्होंने बताया कि राशन डिपुओं से हर माह कोई न कोई खाद्य पदार्थ कम मिलता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि डिपुओं में मिलने वाला तमाम राशन हर माह उपलब्ध करवाया जाए। सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल शर्मा ने बताया कि इस माह सप्लाई न आने के कारण डिपुओं में दालें नहीं पहुंची हैं। कहा कि जैसे ही दालाें की आपूर्ति होगी, डिपुओं में भिजवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed