{"_id":"651071c97d9050560808c134","slug":"pukhtala-school-building-is-in-dilapidated-condition-chamba-news-c-88-1-ssml1007-8317-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुख्तला स्कूल का भवन खस्ताहाल, जिला परिषद सदस्य बोलीं, किसी ने नहीं ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुख्तला स्कूल का भवन खस्ताहाल, जिला परिषद सदस्य बोलीं, किसी ने नहीं ली सुध
Sun, 24 Sep 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुख्तला में हुए भूस्खलन का जायजा लेते जिला परिषद सदस्य दुग्गल। जागरूक
तीसा (चंबा)। जिला परिषद सदस्य जयंती दुग्गल ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुख्तला का दौरा कर गत माह भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। जिला परिषद सदस्य दुग्गल ने कहा कि खस्ताहाल स्कूल में बच्चों का बैठना काफी असुरक्षित है। मगर, शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार की ओर से स्कूल की सुध लेने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया गया।
गौरतलब है कि जुलाई हुई बारिश के कारण विद्यालय भवन के साथ भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण स्कूल भवन के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। स्कूल में 100 से अधिक विद्यार्थी और स्टाफ बैठने को मजबूर हैं। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि एसडीएम चुराह के निरीक्षण के बाद भी स्कूल को सुरक्षित करने के लिए कोई उचित प्रयास नहीं किए हैं।
जिला परिषद सदस्य जयंती दुग्गल और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन को चेताया है कि जल्द भवन की सुरक्षा को लेकर कार्य आरंभ नहीं हुआ तो वे आंदोलन की राह पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।