फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest of app in chamba

पेपर लीक और विस में खालिस्तान के झंडे मिलने पर चंबा में गरजे आप कार्यकर्ता

Tue, 10 May 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
protest of app in chamba
उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। आम आदमी पार्टी चंबा के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक, महंगाई और विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाए जाने के मामलों में सरकार को घेरा। प्रदर्शन की अगुवाई आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ठाकुर ने की। कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं नरेंद्र हांडा ने बताया कि पुलिस भर्ती मामले को लेकर सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पेपर लीक मामले से सरकार की अव्यवस्था की पोल खुली है। उन्होंने कहा कि जेओए भर्ती में भी लापरवाही बरती गई है। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। सरसों तेल से लेकर घरेलू गैस सिलिंडर के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में जनता कितनी सुरक्षित है, यह विधानसभा गेट पर खालिस्तान के झंडे लगने के मामले से साबित हो गया है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed