फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest in Bhanjradu against cow killing case

भंजराड़ू बाजार में गोहत्या मामले में लोगों का प्रदर्शन

Mon, 19 Apr 2021 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
protest in Bhanjradu against cow killing case
भंजराडू बाजार में गो तस्करी व हत्या को लेकर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। चुराह में गोहत्या और तस्करी के मामले को लेकर जघन्य अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ चुराह के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चुराह के समस्त हिंदू समाज के लोगों ने सुबह दस बजे भंजराडू बाजार में एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। करीब दो घंटे तक विभिन्न लोगों ने सरकार से गो तस्करी और हत्या में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों को पकड़ कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई। दोपहर 12 बजे के करीब लोगों ने भंजराडू बाजार से एसडीएम कार्यालय तीसा तक रैली निकाली। एसडीएम तीसा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपमंडल चुराह के तहत एक पंचायत के गांव में गोवंश की तस्करी करने और हत्या करने का रविवार को मामला सामने आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां ग्रामीणों के आक्रोश के चलते पुलिस को अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजना पड़ा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच जेएंडके के तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। जबकि, देरशाम तीन स्थानीय लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोतस्करी और हत्या के मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने भंजराडू बाजार में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीण ऐसे लोगों पर नकेल कसने की मांग पर अड़े रहे। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि गो तस्करी और हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। लिहाजा, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप ये इस प्रकार के जघन्य अपराध में सम्मलित होने वाले लोगों पर नकेल कसना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed